ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सपने में खुद को आम खाते हुए देखने का आखिर क्या मतलब होता है जानिए

 सपने देखना एक सामान्य बात होती है। रात को सोते समय हर कोई सपने देखता है। कई बार सपने हमें नींद से जगा देते हैं। अजीब सपना हमें हंसा भी देता है। कभी कोई सपना इतना रहस्यमयी होता है कि उसका मतलब समझ पाना हमारे लिए मुश्किल होता है। हर एक सपने का अलग महत्व होता है। सभी सपने अपने आप में एक संकेत व्यक्ति को देते हैं। आज हम ऐसे ही सपनों के बारे में बात करने जा रहे हैं। अगर आप सपने में खुद को आप खाते हुए देखते हैं तो इसका क्या मतलब होता है, आज हम आपको ये भी बताएंगे।

आम खाते देखना

गर्मी के मौसम में हर कोई अपने घरों में आम लेकर आता है। फलों का राजा आम हर किसी को पसंद होता है। वहीं अगर आप सपने में खुद को आम खाते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन प्राप्ति होने वाली है। आपके लिए धन के कई द्वार खुलने वाले हैं।

कच्चा आम खाते देखना

जैसे की किसी भी फल को उगाने में काफी मेहनत लगती है, वैसे ही धन कमाने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। सपने में यदि आप अपने आप को कच्चा आम खाते हुए देखते हैं तो आपको जल्द ही धन प्राप्ति हो सकती है। ये आपके लिए बहुत बड़ा संकेत है।

आम गिरते देखना

सपने में यदि आप आम गिरते हुए देखते हैं तो ये शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें जरूर सफलता मिल सकती है। इसका मतलब है कि आपको अच्छी तनख्वाह वाली निजी नौकरी मिल सकती है।

आम काटते हुए देखना

यदि आप खुद को सपने में आम काटते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। यदि आप किसी लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो ये सपना आपको संकेत देता है कि आपको अच्छे परिणाम मिलने वाला है।

खाना खाते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button