ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

4 दिनों में ही इन फेमस सेलिब्रिटीज ने कहा अलविदा किसी का मिला शव तो किसी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

पिछले कुछ दिनों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। दरअसल पिछले 4 दिनों में इंडस्ट्री में सेलेब्स की मौत की खबरें सभी को हैरान कर रही हैं। हाल ही में टीवी स्टार आदित्य सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। वहीं बुधवार सुबह एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। टीवी के दो फेमस सितारे वैभवी उपाध्याय और नितेश पांडे का निधन हो गया। वैभवी उपाध्याय ने सिर्फ 32 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं 51 साल की उम्र में नितेश ये दुनिया छोड़ गए। पिछले चार दिनों में इंडस्ट्री में फेमस सितारों को खोया है।

वैभवी उपाध्याय की एक्सीडेंट में मौत

साराभाई वर्सेस साराभाई में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली फेमस एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कार एक्सीडेंट हुआ, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के करीब उनका एक्सीडेंट हुआ था। वैभवी का परिवार उनकी बॉडी लेकर मुंबई पहुंच रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे कार में अपने मंगेतर के साथ थीं, सड़क पर एक टर्न के दौरान उनकी कार खाई में गिर गई।

कार्डियक अरेस्ट से नितेश पांडे का निधन

वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था, वहीं कुछ ही घंटों बाद दिग्गज एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हुआ है।

आदित्य सिंह राजपूत की मौत

सोमवार 22 मई की सुबह स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई थी। एक्टर अपने अंधेरी स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। आदित्य को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बाथरूम में जमीन पर गिरा हुआ पाया गया था। मंगलवार को एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट पर किया गया था।

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता

वहीं 21 मई को बंगाल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की मौत की खबर सामने आई थी। 29 साल की सुचंद्रा का बाइक एक्सीडेंट हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुचंद्रा शूटिंग से घर लौट रही थीं। उन्होंने घर आने के लिए ड्राइविंग ऐप से बाइक बुक की थी। वे रास्ते में थीं, उनकी बाइक के सामने अचानक साइकिल आ जाने से अचानक ब्रेक लगाया गया, जिससे वे दूर जा गिरीं। तभी पास से गुजर रहे एक वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे सुचंद्रा दासगुप्ता की जान चली गई।

साउथ इंडस्ट्री के सरथ बाबू

वहीं साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सरथ बाबू भी इस दुनिया को अलविदा कर गए हैं। तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके सरथ बाबू ने सोमवार को 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सरथ बाबू लंबे समय से हॉस्पिटल में एडमिट थे, उनकी हालत काफी गंभीर थी।

 

फेमस म्यूजिक डायरेक्टर थोटकुरा सोमराजू

तेलुगु इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी राज-कोटी के राज यानी थोटकुरा सोमराजू का निधन हो गया था। रविवार को बाथरूम में फिसलने से राज का निधन हो गया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने कंपोज किए थे। थोटकुरा के इस तरह अचानक मौत की खबर पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी से लेकर साई राजेश तक ने शोक व्यक्त किया था।

Related Articles

Back to top button