देश
कलंकित हुआ रिश्ता: पिता ने नाबालिग बेटी से पार की दरिंदगी की सारी हदें, ऐसे खुली पोल…

खरड़। पंजाब से एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को देर रात गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह खरड़ में पति और दो बच्चों के साथ रहती है। पति रेहड़ी चलाता है। जबकि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उसकी 11 साल की बेटी है। पहले पति की मौत वर्ष 2014 में हो जाने के बाद उसने गोबिंद बहादुर नामक व्यक्ति से विवाह किया था।
इस शादी से उसे एक लड़का हुआ, जिसकी उम्र 8 साल है। जबकि उसकी बेटी पहले पति से है। उसने बताया कि पति शराब पीने का आदी है और मारपीट करता है। 21 मई को किसी रिश्तेदार के साथ फेज-6 मोहाली गई थी। पति दोनों बच्चे के साथ घर पर ही था।