ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी PTI के वरिष्ठ नेता शाह महमूद कुरैशी रिहा होते ही फिर गिरफ्तार

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को मंगलवार को एक शीर्ष अदालत के आदेश पर रावलपिंडी की जेल से रिहा करने के तुरंत बाद एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

66 वर्षीय कुरैशी ने खान के शासन में 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। ‘जियो टीवी’ के अनुसार, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कुरैशी की रिहाई का आदेश दिया। कुरैशी ने हलफनामा दिया जिसमें आश्वस्त किया गया कि वह आंदोलन करने और कार्यकर्ताओं को उकसाने से दूर रहेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि रावलपिंडी की अदियाला जेल से रिहा होने के कुछ समय बाद पंजाब पुलिस ने पूर्व मंत्री को फिर से गिरफ्तार कर लिया। नौ मई को खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के शीर्ष नेताओं में कुरैशी भी शामिल थे।

खान के समर्थकों ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस, फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की और संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठानों में आग भी लगा दी।

रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी पहली बार भीड़ ने हमला किया था। कुरैशी की तरह खान की करीबी सहयोगी और पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी को भी सोमवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था। मजारी ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने और सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button