ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस वर्ष 10 जुलाई को पड़ेगा सावन का पहला सोमवार दो महीने का होगा सावन

 हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के सभी सोमवार के दिन उपवास के लिए शुभ माने जाते हैं। इन्हें श्रावण सोमवार या सावन सोमवार व्रत के नाम से जाना जाता है। कई लोग सावन के दौरान सोलह सोमवार या सोलह सोमवार व्रत भी रखते हैं। सावन मास इस साल अधिक मास के कारण दो माह का होगा। इसलिए इस साल सावन चार जुलाई से शुरू हो रहे हैं, जो 31 अगस्त को समाप्त होंगे। सावन मास के दौरान भगवान शिव को जल के साथ-साथ बेलपत्र, धतूरा, शमी की पत्ती आदि चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस महीने में ही कांवड़ यात्रा आरंभ हो जाती है। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोलह सोमवार का व्रत आरंभ करती हैं।

पंडित विष्णु राजौरिया ने बताया कि सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई, सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई, सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई, सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई, सावन का पांचवा सोमवार सात अगस्त, सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त, सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त, सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त को होगा। दो महीने तक सावन महीने में शिवजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शहर के सोमवारा कायस्थपुरा श्री बड़वाले महादेव मंदिर, छोला मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में हर सावन सोमवार को एक क्विंटल फूलों से श्रंगार किया जाएगा। गुलाब, सेवंती, कनेर, गेंदा सहित अन्य प्रजातियों के फूलों से अलग-अलग शहरों से मंगवाया जाएगा।

एक महीने शुरू हो जाती हैं शिव मंदिरों में तैयारियां

सोवन सोमवार के चलते एक महीने पहले शहर के शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। एक जून से सावन सोमवार पर्व मनाने के लिए शहर के श्री बड़वाले महादेव मंदिर, छोला मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, शाहपुरा शिव मंदिर, महां पहाड़ा वाली मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। लोग व्रत रखकर शिवजी की आराधना करेंगे

Related Articles

Back to top button