ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

खजुराहो और नौगांव में लू चली भोपाल व नर्मदापुरम में वर्षा के आसार

 भोपाल: हवाओं का रुख बार-बार बदलने से जहां दोपहर तक मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में तपिश बढ़ रही है। साथ ही दोपहर के बाद नमी के कारण बादल छाने से गरज-चमक की स्थिति भी बन रही है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो और नौगांव में लू (Heat wave) चली।

भोपाल में शाम को लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। भोपाल, नौगांव एवं ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गर्मी के तीखे तेवर अभी बने रहेंगे। सोमवार को भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। उधर प्रदेश में नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) में भी वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जो मराठवाड़ा और कनार्टक से होकर जा रही है। अरब सागर में भी एक प्रति चक्रवात मौजूद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। सुबह के समय वातावरण शुष्क रहने से तापमान बढ़ने लगता है। दोपहर के बाद हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगते हैं।

तापमान काफी बढ़ा हुआ रहने और नमी कम रहने के कारण तेज हवाएं चलने लगती हैं। शुक्ला के मुताबिक विदर्भ पर बनी ट्रफ लाइन के कारण आ रही नमी की वजह से सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शेष संभागों के जिलों में तापमान बढ़ा हुआ रहेगा। उधर 24 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। इसके प्रभाव से 25 मई से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button