ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

CM योगी ने लगाया जनता दरबार…लोगों की सुनी फरियाद, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया और जनता दरबार लगाकर जनता दर्शन किया। इस जनता दरबार में फरियादी दूर-दूर से अपनी फरियाद लेकर आए। सीएम योगी ने इन सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, सीएम ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शासन में भेजने का निर्देश दिया है।

बता दें कि, सीएम योगी ने हमेशा की तरह आज भी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया और जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की एक एक करके फरियाद सुनी। इसमे कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने उपचार में आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दिए। सीएम ने इन प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शासन में भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज बेहतरीन अस्पतालों में कराया जाएगा। इसके लिए मरीज की कमजोर आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी। वहीं, सीएम ने दिव्यांग की 6 माह की पुत्री का अन्नप्रासन भी कराया।

जनता दरबार में एक महिला ने लखनऊ के एक अस्पताल में अपने परिजन के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की। महिला द्वारा बताया गया अस्पताल संभवतः इलाज सहायता प्राप्त करने को अर्हता नहीं रखता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीज को एसजीपीजीआई या केजीएमयू में भर्ती कराया जाए। सीएम ने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इलाज के लिए एस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजें। इस मौके वहां पर कमिश्नर, IG, DM, SSP, SP सिटी मौजूद रहे। सीएम ने इन सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button