मुख्य समाचार
हनुमानगढ़ में वायुसेना का मिग-21 क्रैश घर पर गिरा फाइटर जेट; 2 महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित
राजस्थान के हनुमानगढ़ का वो इलाका, जहां सोमवार सुबह मिग-21 क्रैश हुआ है। राजस्थान के हनुमानगढ़ का वो इलाका, जहां सोमवार सुबह मिग-21 क्रैश हुआ है। हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटरजेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक घायल की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मिग ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी




