ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

विश्व कप में भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम को मिला रजत

भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम को रविवार को यहां विश्व कप स्टेज-1 के फाइनल में चीन के खिलाफ शूटऑफ में नजदीकी अंतर से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पिछले 13 साल में पहला विश्व कप स्वर्ण जीतने की दावेदारी में उतरी भारतीय टीम में तरुणदीप राय, अतानु दास और धीरज बोमादेवरा ने 0-4 से पिछड़ने के बाद स्कोर को बराबर किया और मुकाबले को शूटऑफ में ले आए।उसके बाद भारतीय तिकड़ी को 4-5 (54-55, 50-56, 59-58, 56-55, 28-28) से हार का सामना करना पड़ा। चीनी टीम में ली झोंगगुवान, जियांगशुओ और वेई शाओक्सू ने नाटकीय ढंग से जीत हासिल की।

उसके बाद रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में सेना के तीरंदाज धीरज ने कजाखस्तान के इलफात अब्दुलिन को 7-3 से हराकर कांस्य पदक के रूप में रविवार को दूसरा पदक दिलाया।धीरज के खिलाफ इससे पहले कम से कम रजत पदक जीतने का भी मौका था जब उन्होंने सेमीफाइनल में मोल्डोवा के डेन ओलारू के खिलाफ एक सतय 4-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन बाद में उन्हें 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने अपना अभियान दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ समाप्त किया।

 

Related Articles

Back to top button