ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

इन लोगों का लगेगा सिर्फ 10% टैक्स, मिली राहत

जिनकी भी इनकम टैक्सेबल लिमिट से ज्यादा होती है उन्हें टैक्स चुकाना ही पड़ता है. देश में वर्तमान में दो अलग-अलग टैक्स व्यवस्थाओं के तहत इनकम टैक्स दाखिल किया जाता है. इनमें New Tax Regime और Old Tax Regime शामिल है. दोनों ही टैक्स व्यवस्थाओं में टैक्स दाखिल करते वक्त अलग-अलग टैक्स स्लैब दिए गए हैं, जिनके हिसाब से टैक्स दाखिल करना होता है.

इनकम टैक्स रिटर्न

केंद्रीय बजट 2023 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से इनकम टैक्स में कई प्रकार के बदलाव करने का ऐलान किया गया था. इन बदलाव के तहत टैक्स रिजीम में भी बदलाव किया गया था. साथ ही इनकम टैक्स स्लैब भी बदले गए थे. वहीं न्यू टैक्स रिजीम में बदलाव का ऐलान करते हुए मोदी सरकार की ओर से 3 लाख रुपये तक जीरो टैक्स रखा है.                                                                                                                  आईटीआर

इसके बाद 3-6 लाख रुपये सालाना की इनकम पर लोगों को 5 फीसदी का टैक्स देना होगा. वहीं अगर किसी की इनकम 6-9 लाख रुपये है तो इन लोगों को 10% इनकम टैक्स चुकाना होगा. अगर किसी की सालाना इनकम 9-12 लाख रुपये है तो इन लोगों को 15% टैक्स चुकाना होगा. इसके बाद जिन लोगों की इनकम 12-15 लाख रुपये है तो उन लोगों को 20% का टैक्स चुकाना होगा. इसके अलावा जिन लोगों की इनकम 15 लाख रुपये से ज्यादा है उन्हें 30% टैक्स दाखिल करना होगा.

पुराना टैक्स रिजीम

वहीं अगर पुराने टैक्स रिजीम की बात की जाए तो 60 साल से कम उम्र के व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स को 2.5 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. इसके बाद 2.5 से 5 लाख रुपये की सालाना इनकम पर इन लोगों को 5 फीसदी का टैक्स चुकाना होगा. वहीं 5-10 लाख रुपये सालाना की इनकम पर 20 फीसदी टैक्स चुकाना होगा. वहीं जिनकी इनकम 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा है उन्हें 30 फीसदी का टैक्स देना होगा.

 

Related Articles

Back to top button