ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

सीएम 20 अप्रैल को लेंगे कानून व्यवस्था पर विशेष बैठक

प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 20 अप्रैल को विशेष बैठक लेंगे । सभी संभागीय आयुक्त (DC), रेंज पुलिस महानिरीक्षक (IGP),  ज़िला कलेक्टर्स (DM) के साथ ही जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) को बैठक में बुलाया गया है।यह समीक्षा बैठक सुबह 10 बजे से जेएलएन मार्ग पर हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासनिक संस्थान-OTS में शुरू होगी।

लॉ एंड ऑर्डर, पानी-बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं एजेंडे में शामिल

बैठकका एजेंडा प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ ही महंगाई राहत कैंप की तैयारी और गर्मी में पानी, बिजली सप्लाई, स्वास्थ्य सेवाओं के प्लान को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर ही प्रदेश में पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष ऑपरेशन चला रखा है। अलग-अलग जिलों में हजारों की तादाद में बदमाशों, आदतन अपराधियों, हार्डकोर क्रिमिनल, वांटेड क्रिमिनल्स, और चोर,लुटेरों, जुआरियों, सटोरियों और असामाजिक तत्वों को पकड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार चाहती है कि अपराधियों में खौफ पैदा हो और चुनावी साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में खलल ना पड़े। जनता को भी अपराध और अपराधियों पर अंकुश के लिए सरकार और पुलिस के प्रयास धरातल पर नजर आएं।

सिविल सेवा दिवस पर दो दिन कार्यक्रम

बुधवार और गुरुवार दो दिन प्रदेश की गहलोत सरकार की ओर से सिविल सेवा दिवस की को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत  ओटीएस में बुधवार को ‘सिविल सर्विसेज सुपर बोल’ कार्यक्रम होगा और रात को मुख्यमंत्री अधिकारियों को अपने आवास पर डिनर देंगे। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है। गुरुवार को ओटीएस में सिविल सेवा दिवस समारोह आयोजित होगा।

 

Related Articles

Back to top button