ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मां बेटे के बीच विवाद के बाद दोनों ने पिया तेजाब, अस्पताल में दोनों की मौत

फर्रुखाबाद जिले में मां-बेटे के बीच सोमवार शाम हुए विवाद के बाद गुस्साए किशोर ने तेजाब पी लिया। बेटे की हालत बिगड़ते देख घबराई मां ने भी तेजाब पी लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन फतेहगढ़ स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव दरौरा निवासी अवनीश कुमार खेती करते हैं। सोमवार शाम करीब 6 बजे अवनीश कुमार की पत्नी मालती देवी (30) ने किसी बात को लेकर पुत्र प्रेम (15) को डांट दिया।

इसको लेकर प्रेम का मां मालती देवी से विवाद हो गया। मां के पीटने पर गुस्साए प्रेम ने घर में रखा तेजाब पी लिया। पुत्र की हालत बिगड़ती देख घबराई मालती देवी ने भी तेजाब पी लिया। मां व भाई को फर्श पर तड़पता पड़ा देख पलक ने इसकी सूचना पिता को दी।परिजन आनन-फानन निजी वाहन से दोनों को फतेहगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति अवनीश कुमार से पूछताछ की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया।

 

Related Articles

Back to top button