ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

श्यामा तुलसी में क्या अंतर होता है, जानें घर में कौन सी तुलसी लगाना होता है शुभ

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व है। धार्मिक ग्रंथों में तुलसी के पौधे में मां तुलसी का वास बताया गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

वहां मां तुलसी और भगवान विष्णु का वास माना जाता है। तुलसी की पूजा करने से दोनों की कृपा भी प्राप्त होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी दो प्रकार की होती हैं- राम और श्याम तुलसी। इन दोनों तुलसी का अलग-अलग महत्व है, शास्त्रों के अनुसार घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए। इन बातों का वर्णन किया है। तो आइए जानते हैं कि राम और श्यामा तुलसी में क्या अंतर है और घर में तुलसी का कौन सा पौधा लगाना चाहिए।

राम तुलसी-
राम तुलसी के पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि राम तुलसी भगवान राम को अत्यंत प्रिय थी, इसे राम तुलसी कहा जाता है। राम तुलसी के पत्ते बहुत मीठे होते हैं और इन्हें घर में लगाना बहुत शुभ होता है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। पूजा में केवल राम तुलसी का ही प्रयोग किया जाता है।

श्यामा तुलसी-
हिंदू धर्म- भगवान श्री कृष्ण श्यामा तुलसी को बहुत प्यार करते थे। कान्हा का एक नाम श्यामा भी था इसलिए इस तुलसी को श्यामा तुलसी कहा जाता है। श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे हरे या जामुनी रंग के होते हैं। इसमें राम तुलसी से कम मिठास होती है।

तुलसी का कौन सा पौधा घर में लगाना शुभ होता है?
शास्त्रों के अनुसार राम और श्यामा तुलसी दोनों का अपना-अपना महत्व है, इसलिए दोनों को ही घर में लगाया जा सकता है। राम तुलसी का प्रयोग अधिकतर घरों में किया जाता है। इससे उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार तुलसी की बुवाई के लिए सबसे शुभ दिन माने जाते हैं। इन दिनों भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से तुलसी की माला चढ़ाने से व्यक्ति को धन और सुख की प्राप्ति होती है। दूसरी ओर एकादशी, ग्रहण के दिन, रविवार, सोमवार और बुधवार को तुलसी चढ़ाने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button