ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कोरोना के 5,676 मामले दर्ज, सक्रिय संख्या 37 हजार के पार

देश में एक बार फिर से कोविड-19 संक्रमण के मामले में बढ़ने लगे हैं। दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल जैसे कई राज्यों में जहां एक महीने पहले तक कोरोना मगामारी के मामले शून्य पर पहुंच चुके थे, वहां भी संक्रमण के नए मामले चिंता बढ़ाने लगे हैं। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को कम केस दर्ज किए।स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 5676 नए केस सामने आए हैं, जबकि सोमवार को यह संख्या 5,880 थी।

साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हजार के पार पहुंच गई है।ऐसे में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच सोमवार को अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए देशभर में सरकारी और निजी अस्पतालों में ‘मॉक-ड्रिल’ की गई, जो मंगलवार को भी जारी रहेगी। गौरतलब है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 7 अप्रैल को हुई कोविड समीक्षा बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से अस्पतालों का दौरा करने और 10 एवं 11 अप्रैल को तैयारियों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था।

आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई है। अब तक 44,200,079 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है। इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों में 21 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 53,10,00 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button