ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

दुबई से लौटे युवक का पोखरे में मिला शव

गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के मल्हीपुर गांव निवासी रामानंद विश्वकर्मा (26) की शुक्रवार सुबह पोखरे में लाश मिली। वे बृहस्पतिवार को ही दुबई से लौटे थे। गले पर निशान होने की वजह से आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, मल्हीपुर गांव के रामानंद विश्वकर्मा शादी के कुछ समय बाद ही दुबई कमाने चले गए थे। वहां पर मजदूरी करते थे और बृहस्पतिवार की सुबह ही वह घर पहुंचे थे। शाम को अचानक लापता हो गए और फिर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।

इसी बीच शुक्रवार सुबह तालाब में उनकी लाश मिली। शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला तो गले पर घाव के निशान मिले।

पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि युवक की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button