ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

तीन साल की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा

लखनऊ | केजीएमयू में तीन साल की बच्ची के पेट से बालों का गुच्छा निकाला गया है। यह बच्ची लगातार उल्टी और पेट दर्द से परेशान थी। कई जगह इलाज कराने के बावजूद जब राहत नहीं मिली तो बच्ची को केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। जांच करने पर पता चला कि बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा जमा हो गया है। इसके बाद विभागाध्यक्ष प्रो. जेडी रावत ने सर्जरी कर उसके पेट से बाल निकाले। अब बच्ची स्वस्थ और खा-पी रही है।

प्रो. जेडी रावत ने बताया कि बस्ती निवासी अरविंद यादव अपनी तीन साल की बच्ची को लेकर काफी परेशान थे। बच्ची पिछले करीब तीन महीने से पेटदर्द और उल्टी से परेशान थी। बस्ती के विभिन्न अस्पतालों में इलाज से फायदा न होने पर वे उसे केजीएमयू लेकर आए। बातचीत करने पर पता चला कि बच्ची को बाल खाने की आदत लग गई थी। जमीन पर गिरे हुए बाल खाने के साथ ही वह अपने सिर के बाल भी खा लेती थी। इसकी वजह से उसे यह समस्या हो गई।

पेट में दूरबीन डालकर जांच करने पर पता चला कि उसके पेट में बालों का गुच्छा बन गया है। इसे देखते हुए तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों के सहयोग से उसके पेट में चीरा लगाकर बालों का गुच्छा निकाला गया। चार दिन बाद बच्ची ने खाना-पीना शुरू कर दिया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। ऑपरेशन करने वाली टीम में प्रोफेसर जेडी रावत, डॉ. सुधीर सिंह और डॉ. निरपेक्ष त्यागी तथा एनेस्थीसिया टीम में प्रो. जीपी सिंह, डॉ. प्रेमराज सिंह और ओटी टीम में सिस्टर वंदना और सिस्टर अंजू ने सहयोग दिया।

 

Related Articles

Back to top button