ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

अब रिजवान और अज्जन पर कार्रवाई, सवा तीन करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त

कानपुर| कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान की 75 लाख और हिस्ट्रीशीटर अज्जन उर्फ एजाज की ढाई करोड़ की संपत्ति जब्त करने की तैयारी पुलिस ने की है। पुलिस अब तक इरफान गैंग की 69 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पुलिस आरोपियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त कर रही है।

हाल ही पुलिस ने सिविल लाइन स्थित हिस्ट्रीशीटर शौकत अली की 30 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मूलरूप से फतेहपुर के चौधराना मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर अज्जन उर्फ एजाज की उन्नाव में कटरी अलूआपुर सरेसा में तीन बीघा जमीन है।

इसकी बाजार की कीमत ढाई करोड़ आंकी गई है। अज्जन इस जमीन में प्लाटिंग कर रहा है। जमीन का सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा रिजवान सोलंकी के पास जाजमऊ आशियाना कॉलोनी के ब्लॉक नंबर पांच में फ्लैट नंबर दो की जानकारी मिली है।

पीडब्ल्यूडी से हो चुका है फ्लैट का मूल्यांकन

यह फ्लैट रिजवान की पत्नी साहिन सोलंकी के नाम से दर्ज है। पीडब्ल्यूडी से फ्लैट का मूल्यांकन हो गया  है। रिजवान के एक्सेस बैंक की तीन अलग-अलग शाखाओं में करीब तीन लाख रुपये जमा हैं। एक क्रेटा कार व दो लाइसेंसी असलहे होने की बात सामने आई है। इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत रिजवान और अज्जन बिल्डर की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

 

Related Articles

Back to top button