ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

राखी सावंत ने खुलेआम उड़ाया मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ने किसी वजह से मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में रमजान की इफ्तार पार्टी में नजर आई थीं। वहीं अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक उड़ाती नजर आ रही है।

राखी ने की मलाइका की नकल

आपको याद होगा बीते साल मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे वह अपने चलने के स्टाइल को लेकर काफी ट्रोल हुई थी। इतना ही नहीं आमजन के अलावा उनकी खास दोस्तों गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने भी मलाइका की वॉक और फोटोग्राफी पोज का मज़ाक उड़ाया था।

वहीं राखी सावंत ने भी कुछ ऐसा ही किया। विरल भयानी ने राखी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें वह पैपराजी को कहती है- भैया हमें मलाइका की वॉक बड़ी अच्छी लगती है। हम दीवाने हैं मलाइका के वॉक के आज के बाद हम ऐसे ही चलेंगे। इसके बाद पैपराजी भी उन्हें मलाइका मैम कहकर बुलाते हैं और राखी भी एक्ट्रेस की तरह रिएक्ट करती हैं।

मस्त कॉपी किया- यूजर्स

अब ये वीडियो देखने के बाद सभी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हर कोई उनकी टांग खिंचाई कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- सच में ये अलग नौटंकी है बाबा। एक ने कहा- मस्त कॉपी किया रे। एक ने कहा- कुछ भी कहो, नकल तो एकदम बढ़िया की इसने।

राखी ने बिश्नोई समाज से मांगी थी माफी

इससे पहले राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए बिश्नोई समाज से कान पकड़कर माफी मांगी थी। राखी सावंत ने कहा था- ‘सलमान खान एक नेक इंसान है। गरीबों के दाता है और लेजेंड है। उनके लिए दुआ करो। वो लोगों के लिए इतना करते हैं. मैं चाहती हूं कि सलमान भाई के दुश्मनों की आंखे फूट जाए। मैं बिश्नोई समाज से कान पकड़कर माफी मांगती हूं। सलमान खान को छोड़ दो।

 

Related Articles

Back to top button