ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम, पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है। वह यह उपलब्धि पाने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर ‘रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ’ कर दिया है।

 रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस स्टेडियम से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में रानीह खिलाड़ियों के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कर रही हैं। रानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी में मेरे योगदान का सम्मान करने के लिए हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर ‘रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ’ कर दिया है। खुशी और आभार व्यक्त करने के लिए शब्द बहुत कम हैं।

उन्होंने कहा- यह मेरे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अपने नाम पर स्टेडियम बनाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हूं। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं और

मुझे उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा। 

रानी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ खेलने के बाद इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी। हॉकी प्रो लीग 2021-22 में रानी ने 250वीं कैप हासिल की थी। 28 वर्षीय रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से चोट से जूझ रही थीं और बाद में उन्हें विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह फिर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में वापसी कर रही हैं। रानी को 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

 

Related Articles

Back to top button