ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

आईपीएल के इस सीजन में होगा बड़ा बदलाव

IPL: इस साल आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. इससे पहले सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई ने एक बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजियों के लिए कुछ गाइडलाइन्स निर्धारित की गई हैं जिसका सभी टीमों के खिलाड़ियों को पालन भी करना होगा. आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर देखने को मिलेगी.

आईपीएल में हुआ ये बड़ा बदलाव 

आईपीएल शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के सुरक्षा कारणों के चलते गाइडलाइन्स निर्धारित कर दी हैं. कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को कोविड गाइडलाइन्स बता दी जाएंगी. हालांकि, यह पहले के मुकाबले उतनी कठोर नहीं हैं लेकिन अगर कोई खिलाड़ी या टीम का सदस्य कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे कम से कम 1 हफ्ते के आइसोलेशन पीरियड से गुजरना होगा. इस बीच वह कोई मैच या किसी तरफ के प्रेक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लेगा.

क्या हैं नई मेडिकल गाइडलाइन्स 

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक जो खिलाड़ी पॉजिटिव पाया जाता है उसे हफ्तेभर आइसोलेशन में रखा जाएगा. इसके बाद पांचवें दिन उस खिलाड़ी का आर टी पीसीआर टेस्ट होगा. अगर यह टेस्ट नेगेटिव आता है तो 24 घंटे के अंदर फिर से टेस्ट होगा. दोनों टेस्ट में नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही खिलाड़ी टीम के सदस्यों के साथ जुड़ सकेगा.

घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे मुकाबले 

बता दें, कि पिछले तीन साल से कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने कड़े नियम बनाए हुए थे लेकिन इस बार कोरोना के कम होते प्रकोप को देखते हुए टीमें अपने घरेलू क्रिकेट ग्राउंड पर भी खेल सकेंगी. हालांकि, बीसीसीआई ने मेडिकल गाइडलाइन्स में भी काफी ढील दी है. कोरोना को लेकर बीसीसीआई का मानना है कि हमें इसे लेकर सावधानी बरतने की अभी भी जरूरत है.

 

Related Articles

Back to top button