ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर। 5 हजार का इनामी सिपाही सस्पेंड रेप का आरोप, इंदौर में केस दर्ज होने के बाद से फरार, नीमच एसपी की कार्रवाई।

नीमच के एसपी ने इंदौर में रेप के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने इस मामले में एक आदेश निकाला। कुछ दिन पहले पीड़िता की ओर से नीमच पुलिस मुख्यालय को जानकारी भेजी गई थी। जिसके बाद नीमच के एसपी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी। मामले में पीड़िता के इंदौर प्रकरण की जानकारी मांगी गई है। जिसके बाद उसे बर्खास्त किया जा सकता है। कनाड़िया इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा पीड़िता सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ रेप, ब्लैकमेंलिंग और धमकाने का केस दर्ज करा चुकी है। अनिरुद्ध की नियुक्ति नीमच में थी। इस मामले में हाइकोर्ट ने भी सिपाही की जमानत याचिका खारिज कर दी। अनिरुद्ध को लेकर इंदौर की महिला थाना टीआई ने भी उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके पोस्टर नीमच सहित इंदौर में चस्पा कराए गए थे। *एसपी ने किया निलंबित* पीड़िता की वकील डॉ. रूपाली राठौर और कृष्ण कुम्हार कुन्हारे ने बताया कि पिछले दिनों हाइकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद नीमच पुलिस मुख्यालय पर अनिरूद्ध की जानकारी भेजी थी। इस मामले में पीड़िता ने भी खुद एसपी सूरज वर्मा से शिकायत की थी। एसपी ने मामले में जानकारी निकलवाई तो पता चला कि इंदौर में केस दर्ज होने के दो दिन बाद 20 अक्टूबर 2022 से अनिरुद्ध ड्यूटी से गैर हाजिर है। वहीं उसके खिलाफ पीड़िता ने इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। *गृहमंत्री से की थी बर्खास्ती की मांग* एडवोकेट राठौर ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी पत्र लिखा था। उन्होंने अनिरुद्ध की बर्खास्तगी की मांग की है। इस मामले में पीड़िता ने अपनी ओर से आरोपी द्वारा भेजे गए धमकी भरे मैसेज और रिकार्डिंग भी सौंप चुकी है। गृहमंत्री मिश्रा भी इंदौर के वरिष्ठ अफसरों को कार्रवाई के लिये निर्देशित कर चुके हैं। *यह शिकायत की थी पीड़िता ने* एडवोकेट कुन्हारे ने 18 अक्टूबर 2022 को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर से शिकायत की है। शिकायत में बताया कि आरोपी अनिरुद्ध पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाता है। आंतरिक अंग के बालों को आरोपी अपनी इच्छा अनुसार कम ज्यादा रखने का बोल कर प्रताड़ित करता है। वीडियो कॉल पर ही कपड़े उतरवा कर दासियों जैसा व्यवहार करता है। इस शिकायती आवेदन और पीड़िता के बयान के आधार पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button