ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत, ऑटो से ओवरटेक की कोशिश में आमने-सामने से टकराई बाइक

मऊ जिले में बीती रात सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोइरियापार बाजार के पास हुआ। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यूपी के मऊ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बीती रात मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोइरियापार बाजार के पास हुआ। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के अन्नुपार निवासी सेना के जवान मुकेश यादव (27) होली पर छुट्टी लेकर घर आए थे। बीती शाम किसी काम से बाइक से कोइरियापार बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक टक्कर  घोसी कोतवाली क्षेत्र के गौआबारी निवासी करन चौहान (23) पुत्र घूरा चौहान की बाइक से हो गई।
हवा में उछलकर 50 मीटर दूर गिरे बाइक सवार
बाइकों की गति इतनी ज्यादा थी कि मुकेश और करन हवा में उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। करन करन कोपागंज थाना के फतहपुर ताल नरजा में यूनियन बैंक की उपशाखा का संचालन करता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।

Related Articles

Back to top button