ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

भारत ने प्रो हॉकी लीग में ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया

हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से भारत ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया को कड़े मुकाबले में 5-4 से हरा दिया। हरमनप्रीत ने अपने तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए। बिरसामुंडा स्टेडियम में हरमनप्रीत ने अपने गोल 13वें, 14वें और 55वें मिनट में किए।ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही मिनट में जोशुआ बेल्ट्ज के मैदानी गोल से अपना खाता खोल लिया था। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। जुगराज सिंह ने 17वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर दिया। उसके बाद सेल्वम ने 25वें मिनट में गोल कर मध्यांतर तक भारत को 4-1 से आगे कर दिया। अपने पहले मैच में शुक्रवार को विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए विलोट की मदद से 42वें मिनट में गोल कर दिया। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने पेनाल्टी कॉर्नर पर बेन स्टेनेस और अरान जेलेवस्की की मदद से 52वें और 56वें मिनट में दो गोल किए। चौथे क्वार्टर में एक गोल हरमनप्रीत ने भी किया था जोकि उनका हैट्रिक गोल था। दोनों टीमों को दस पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसमें भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने दो भुनाए।ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई वो खिलाड़ी भी शामिल थे जो विश्वकप में खेले थे। ऑस्ट्रेलिया विश्वकप में चौथे स्थान पर रहा था। भारत की टीम में विश्वकप टीम के आठ खिलाड़ी नहीं थे जिसमें आकाशदीप, मनदीप और नीलकांत शर्मा शामिल थे। भारत विश्वकप में प्री क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गया था।

 

Related Articles

Back to top button