ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सोमवार दिनांक 6 मार्च को होगा होलिका दहन।

।। #होलिकादहन।। भद्रारिहत प्रदोषकालव्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में 'होलिकादहन' किया जाता है । यदि दो दिन पूर्णिमा प्रदोषव्यापिनी हो अथवा दूसरे दिन वह प्रदोष के एकदेश को व्याप्त करे तो पहले दिन भद्रादोष के कारण होलिकादहन दूसरे दिन ही किया जाता है। यदि दूसरे दिन प्रदोष का वह स्पर्श ही न करे और पहले दिन प्रदोष में भद्रा विद्यमान हो, किंच-दूसरे दिन पूर्णिमा साढ़े तीन प्रहर तक अथवा उससे ज्यादा हो एवम् अगले दिन प्रतिपदा वृद्धिगामिनी (पूर्णिमा से अधिक मान वाली) हो तब दूसरे दिन ही प्रदोषव्यापिनी प्रतिपदा में होलिकादहन होता है। यदि वहां प्रतिपदा ह्रासगामिनी (पूर्णिमा से कम मान वाली) हो तब पहले दिन भद्रा के पुच्छ में अथवा भद्रा के मुख को छोड़कर भद्रा में ही होलिकादहन किया जाता है। दूसरे दिन पूर्णिमा प्रदोष को स्पर्श ही न करे | और पहले दिन निशीथ से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाए तो वहां भद्रा समाप्ति पर होलिकादहन किया जाए। यदि यहां भद्रा निशीथ के बाद समाप्त हो रही हो तो भद्रामुख को छोड़कर भद्रा में हो 'होलिकादीपन' होना चाहिए। यदि प्रदोष में भद्रामुख हो तो भद्रा के बाद अथवा प्रदोष के बाद होलिकादहन किया जाए। दोनों दिन यदि पूर्णिमा प्रदोष को स्पर्श न करे तो पहले ही दिन भद्रापुच्छ में होली जलाई जाए। यदि वहां भद्रापुच्छ भी न मिले तो भद्रा में ही प्रदोष के अनन्तर होलिकादीपन करे। ये विभिन्न स्थितियाँ' होलिकादहन' के लिए शास्त्रों में प्रतिपादित है । इस वर्ष (सं. 2079 वि. में) पूर्णिमा 6 मार्च, 2023 ई. को 16घं. 17 मि. बाद प्रारम्भ होकर 7 मार्च, 2023 ई. को 18घं. 10 मि. तक रहेगी। स्पष्ट है- 6 मार्च, 2023 ई. को यह पूर्णिमा पूर्ण प्रदोषव्यापिनी है। हालांकि 7 मार्च, 2023 ई. को भी पूर्णिमा भारत के कुछ भागों में प्रदोषव्यापिनी रहेगी। पहले दिन यानी 6 मार्च, 2023 ई. को 16घं. 17 मि. से 29 घं. 13 मि. तक भद्रा रहेगी। अत: इस दिन पूरा का पूरा प्रदोष भद्रा से दूषित है । 7 मार्च, 2023 ई. को पूर्णिमा साढ़े तीन प्रहर से भी अधिक (चौथे प्रहर के काफी भाग तक) है और प्रतिपदा यहां पूर्णिमा के मान से कम होने पर ह्रासगामिनी है। पहले दिन भद्रा यहां निशीथ के काफी बाद तक है। ऐसी स्थिति में पहले ही दिन भद्रामुख को छोड़कर भद्रापुच्छ में अथवा भद्रापुच्छ भी समय से न मिले तो भद्रा में ही 'होलिकादहन' किया जाएगा। 6 मार्च, 2023 ई. को भद्रामुख अर्धरात्रि के बाद 25 घं. 1 59 मि. से 26 घं. 41 मि. तक रहेगा। इस दिन भद्रापुच्छ भी काफी देरी से अर्धरात्रि बाद ही द 24 घं. 41 मि. से 25 घं. 59 मि. तक प्राप्त हो रहा है। अतः ऐसी स्थिति में भद्रा में ही प्रदोष के समय होलिकादहन 6 मार्च, 2023 ई. को निःशंक किया जाए-यहस्पष्ट है। इसी का शास्त्रकार पुरजोर समर्थन करते हैं और यह तर्कसंगत भी है। क्योंकि भारत के कुछ पूर्वी प्रदेशों में दूसरे दिन यानी 7 मार्च, 2023 ई. को भी पूर्णिमा प्रदोष को स्पर्श कर रही है और वहां भद्रा का पूर्णतः अभाव भी है। अतः उन पूर्वी प्रदेशों में, जहां सूर्यास्त 18घं. 10 मि. से पहले होगा। वहां (उन प्रदेशों में ) यह 'होलिकादहन' 7 मार्च, 2023 ई. को ही प्रदोष में होगा यह भी स्पष्ट है। अतः पंजाब हरियाणा जयपुर दिल्ली आदि में 6 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा -- मार्तण्ड पंचांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button