ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है, एक कश लगाते ही युवक ने गंवाई आवाज

राजकोट | धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है ऐसी चेतावनी कई जगह लिखी देखने को मिल जाती है| धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों के रोग से बचने के लिए धूम्रपान ना करने की हिदायत दी जाती है| लंबे समय तक धूम्रपान करने से कैंसर इत्यादि की बीमारी होने की बात सुनी होगी, लेकिन सिगरेट का एक कश लगाने के साथ आवाज गंवाने की घटना पहली बार सुनी है| यह चौंकानेवाली घटना राजकोट की है| जहां एक शख्स पशुओं को चरा रहा था| तब एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक को पीने के लिए सिगरेट दी| सिगरेट पीते ही युवक की तबियत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया| सिगरेट पीने से युवक की आवाज जाने की खबर के बाद धूम्रपान करने वालों में दहशत फैल गई| धूम्रपान से गंभीर बीमारियों के बारे में सुना है जो जान तक ले सकती हैं| लेकिन धूम्रपान और वह भी एक कश लगाने के बाद तुरंत आवाज गंवाने की घटना शायद ही सुनी होगी| सर्वोदय होस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर के इन्टरनल मेडिसिन स्पेश्यालिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. सुमित अग्रवाल के मुताबिक लंबे समय तक धूम्रपान करने से गले में दर्द हो सकता है, लेकिन इस मामले में और रिसर्च करने की जरूरत है| सिगरेट पीने से इस प्रकार आवाज को नुकसान नहीं पहुंचाती| उसके कई दुष्प्रभाव है लेकिन कंठस्थान पर तुरंत उसका प्रभाव देखने को नहीं मिलता|

Related Articles

Back to top button