ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

एलन मस्क फिर बने सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर

एलन मस्क दुनिया के नंबर एक अमीर व्यक्ति होने का ताज एक बार फिर गंवा बैठे हैं। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों के मुखिया मस्क इसी हफ्ते फिर से दुनिया के नंबर एक व्यक्ति बने थे। ब्लूमबर्ग बिजनेस इंडेक्स के अनुसार मस्क का नेट वर्थ 187.1 अरब डॉलर के करीब है।

फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट में कहा गया है टेस्ला के शेयरों के भाव बुधवार को 5% से अधिक फिसल गए। इससे मस्क को करीब दो अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इसके बाद फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनाॅल्ट एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान मस्क की संपत्ति में 1.9 अरब डॉलर की कमी आई और यह 184 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। वहीं अरनॉल्ट की कुल संपत्ति करीब 186  अरब डॉलर है।

दो दिन पहले ही मस्क अरनॉल्ट को पीछे करते हुए हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। उससे पहले पिछले साल दिसंबर में फ्रेंच कारोबारी अरनाॅल्ट ने मस्क को पीछे कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। उस दौरान टेस्ला के शेयरों में 65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

 

Related Articles

Back to top button