ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भोपाल। रजिस्ट्रेशन ऑफिस का स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में महानीरीक्षक पंजीयन कार्यालय के स्टेनो को लोकायुक्त टीम ने की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी स्टेनो ने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में 6 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। बुधवार को उसने जैसे ही तीन हजार रुपए लिए, उसी समय जाल बिछाए बैठी लोकायुक्त ने टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त एसपी बताया कि रतनगढ़, नीमच निवासी मोहम्मद हारून ने 27 फरवरी को लोकायुक्त कार्यालय को शिकायती आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उसके बड़े भाई अल्ताफउद्दीन ने ग्राम पंचायत उमर के सचिव से मिलकर फर्जी भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी करवाकर उसके शासकीय भूमि पर बने मकान को अपनी पत्नी पत्नी तस्लीम बानो के रजिस्ट्री करवा ली है। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। इस पर हारून महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय भोपाल में 17 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। जिस पर पंजीयन कार्यालय के शिकायत शाखा का स्टेनो सनी कटारे ने 50 हजार रुपए की मांग की गई। सनी कटारे के साथ स्टेनो जीतेन्द्र ठाकुर भी रिश्वत की मांग में शामिल था। जीतेन्द्र ने 6 हजार रुपए में सौदा तय किया। पहली किस्त 3 हजार रुपए ले लिए। अगले रोज 3 हजार रुपए देने के लिए। 1 मार्च को आरोपी सनी कटारे ने जैसे ही 3 हजार रुपए लिए, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी पैसे फेंकने की कोशिश करने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button