ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राम और श्याम की जोड़ी हैं भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी : संजय राउत 

मुंबई । शिवसेना उद्धव (बालासाहेब) गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी राम और श्याम की जोड़ी है। संजय राउत का यह बयान असदुद्दीन ओवैसी के राम-श्याम की जोड़ी वाले बयान के बाद आया है। इसके जरिए राहुत ने ओवैसी पर पलटवार किया है।

संजय राउत ने बताया कि भाजपा और ओवैसी एक ही टीम है। उन्होंने कहा कि जहां भी भारतीय जनता पार्टी को जीतना होता है वहीं पर अददुद्दीन ओवैसी पहुंच जाते है। ओवैसी पार्टी की पूरी मदद करते हैं कि उन्हें जीत मिल सके।
संजय राउत ने कहा कि लोगों को भी दिखने लगा है कि दोनों ही साथ मिलकर काम करते है। ओवैसी की पार्टी भाजपा की अन्य पार्टी है। जहां तक राम श्याम की बात है तो काम करने के तरीके से भाजपा और ओवैसी ही राम श्याम की जोड़ी में अधिक फिट बैठते दिखते है।
बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया था। यहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे को राम और श्याम की जोड़ी बताया था। उन्होंने कहा था पुणे में चुनाव है। मैं शरद पवार से पूछूंगा की दरगाह के दरवाजे पर पटाखे फोड़ने की घटना पर कोई साल क्यों नहीं किया गया। इस मामले पर ये सवाल नहीं करेंगे क्योंकि हिंदुओं के वोट इन्हें नहीं मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि ओवैसी ने महाराष्ट्र में मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के फैसला का समर्थन किया था।

Related Articles

Back to top button