ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

नवाब मलिक के बेटे के खिलाफ फर्जीवाडा आरोप का मामला दर्ज..

सीबीआई और ईडी के आरोपों का सामना कर रहे राकांपा नेता नवाब मलिक की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब उनके बेटे फराज मलिक के खिलाफ कुर्ला थाने में फर्जीवाड़े के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। फराज मलिक के खिलाफ वीजा आवेदन में फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया, एफआरआरओ कार्यालय ने जांच के दौरान पाया कि फराज मलिक और उनकी पत्नी हेमलीन द्वारा जमा किए गए दस्तावेज फर्जी थे, जिसके बाद एफआरआरओ ने इस मामले में कुर्ला थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने मलिक दंपती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (का इस्तेमाल कर) सहित विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद भाजयुमो के एक पूर्व पदाधिकारी ने नवाब मलिक पर निशाना साधते हुए कहा, जो दूसरों पर धोखा देने का आरोप लगाते हैं, वे खुद कितने झूठे हैं।

 

Related Articles

Back to top button