ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

तमिलनाडु में मंदिर में एक उत्सव के दौरान क्रेन गिरने से 4 की मौत और नौ घायल

चेन्नई: रानीपेट जिले के अरक्कोणम में रविवार देर रात एक मंदिर में उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, और कम से कम 9 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालुओं के, मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था और कुछ श्रद्धालु मन्नत पूरी करने के लिए एकत्र हुए लोगों से फूल की मालाएं ले रहे थे तभी यह हादसा हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्रेन अचानक गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया।” उन्होंने बताया कि हादसे में एस. भूपालन (40), बी. जोतिबाबू (17), के. मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई। अराक्कोणम के नेमेली स्थित केझावीथी में द्रोपदियाम्मन और मंडियाम्मन मंदिरों में मनाया जा रहा ‘मायिलेरुम थिरुविझा कार्यक्रम’ फसल उत्सव (पोंगल) के बाद आयोजित होने वाला एक वार्षिक अनुष्ठान है। नेमेली पुलिस ने मामले में क्रेन के संचालक को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button