ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गैस सिलिंडर से लगी आग, चार झुलसे

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव में बृहस्पतिवार रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। उसकी चपेट में आकर चार लोग झुलस गए। एक वृद्ध महिला को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य खतरे से बाहर हैं

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव निवासी पूनम मिश्रा (36) प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार रात खाना बनाने जा रही थीं। गैस सिलिंडर में कहीं से रिसाव के कारण जैसे ही लाइटर जलाईं किचन में आग फैल गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते, सत्या देवी (65) पत्नी आत्मा प्रसाद, ओमकार (12) झुलस गए। शोर सुनकर आए रामचंद्र (30) भी आग बुझाने के चक्कर में झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्या देवी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज भेज दिया। अन्य की हालत सामान्य बताई जा रही है। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

शॉर्ट-सर्किट से जलने लगा ट्रांसफार्मर, पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग 

डुमरियागंज। नगर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सामने लगा विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार की देर शाम अचानक विद्युत तार स्पार्किंग से धू धू कर जलने लगा। इससे अगल-बगल के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग को देखकर पुलिस सहायता केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाने के साथ ही घटना की जानकारी विद्युत उपकेंद्र बैदौलागढ़ को दी। वहां की सप्लाई बंद कराई गई।

शुक्रवार की शाम 5:40 बजे हाईटेंशन केबल में शॉर्ट-सर्किट के चलते निकली चिंगारी ट्रांसफार्मर पर गिरी और ट्रांसफार्मर जलने लगा। धुआं निकलता देख पुलिस पिकेट पर मौजूद एसआई सत्येंद्र कुमार तथा पुलिस कांस्टेबल महेश यादव और डायल-112 सेवा के मनोज ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मिट्टी और धूल के जरिए ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर सप्लाई को बंद कराया। विद्युत एसडीओ नगर सरफराज अहमद अल्वी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सूचना के बाद मौके पर लाइनमैन को भेजकर विद्युत तार और केबल में हुए फाल्ट को सही करा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। ढीले तारों को कसवा दिया गया है, जिससे आगे से इस तरह का हादसा ना हो।

Related Articles

Back to top button