ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

TV की ये फेमस बहू निमृत कौर बनी पहली फाइनलिस्ट

बिग बॉस 16 तेज से अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है ऐसे में घर में दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त बनते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बीबी 16 में पहला फाइनलिस्ट सामने आ चुका है और वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की सबसे पॉपुलर बहू हैं जिन्होंने सीधे मुकाबले में सबसे मजबूत समझे जा रहे शिव ठाकरे को मात दे कर टिकट टू फिनाले जीत लिया है।घर में 15वें हफ्ते तक सलमान खान और बिग बॉस ने जिसे मिलकर वेकअप कॉल दी है।

जिसे बार-बार जगाया गया ये बोलकर कि उठो और कुछ करो वो निमृत कौर आहलूवालिया बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंच चुकी है वो भी अपने प्यारे दोस्त शिव ठाकरे को मात दे कर।इस तरह से बिग बॉस 16 को उसका पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है। इस तरह से बिग बॉस ने घर में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है क्योंकि जिसे फर्स्ट थ्री फाइनलिस्ट माना जा रहा था उनमें थे एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे।

इसके बाद अब घर में लड़ाई भी तेज हो गई है।निमृत कौर ने शिव ठाकरे को हरा कर टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया है  और इस सीजन को जीतने की तरफ एक कदम आगे बढ़ चुकी हैं। साजिद के जाने के बाद से शिव ठाकरे को मंडली का नेता समझा जा रहा था लेकिन उन्होंने सबके सामने निमृत की जगह प्रियंका को चुना जो छोटी सरदारनी को चुभ गया।

कभी घर में एक दूसरे को शो से भी ज्यादा जरूरी बताने वाले शिव और निमृत के बीच दरार आ गई है। निमृत अब सौंदर्या और शालीन के साथ घूम रही है जो एमसी स्टैन और शिव को कतई अच्छा नहीं लग रहा है। कुल मिला कर साजिद के जाते ही उनकी मंडली टूट गई है। पहले इसे बांधे रखने में साजिद और अब्दु का बहुत बड़ा योगदान था।

Related Articles

Back to top button