ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

राजेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़ेगी मुहिम, क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोश

बहराइच। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों मे आक्रोश है। इसी को लेकर मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय बाबागंज पर आगामी शनिवार को एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है जिसमें क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती, पंचायत सचिवों की मनमानी, गांव की खस्ताहाल सड़कों पर चर्चा की जायेगी और जितने भी भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी हैं उनके खिलाफ एक दिवसीय आंदोलन किया जाएगा। ट्रस्ट डायरेक्टर शिवपूजन सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग जो की पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है। गरीबों को बिना कनेक्शन के नाम पर बिल पहुंचा देना, मीटर रीडिंग के नाम पर लोगों से पैसे वसूलना एवं चेकिंग के नाम पर शोषण करना यदि बंद नहीं करते हैं तो स्थानीय पावर हाउस सहाबा का घेराव कर जेई एवं समस्त कर्मियों के विरुद्ध आर पार का संघर्ष किया जाएगा और पैसे के लिए गरीबों का आवास कटवाने वाले पंचायत सचिवों को भी ब्लॉक में घेरा जायेगा। श्री सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से इस आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की है। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो भी भ्रष्टाचारी होगा उस पर कार्यवाही करवाने का काम कानून से प्रशासन से करवाएंगे। अगर कानून प्रशासन दंडित नहीं करता है तो बृहद आंदोलन छेड़ा जायेगा।

Related Articles

Back to top button