ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जन आंदोलन संघर्ष समिति की मांगों के निदान के लिए सरकार द्वारा कमेटी गठित।

सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया के अनुसार जन आंदोलन संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तुत मांगों में से ऐसी मांगे जिन पर राज्य सरकार का क्षेत्राधिकार उस पर विचार किया जाएगा.. वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति बना दी गई है.. जिसमें अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है.. साथ ही प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा और प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग सदस्य होंगे। यह समिति 2 माह में राज्य सरकार को अपना प्रतिवेदन सौपेंगी। समिति इस मामले में भी अन्य विभागों से परामर्श करेगी। श्री अरविंद भदोरिया के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा सभी जाति और वर्ग के कल्याण की है। ऐसे में जो भी मांगे राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में आती हैं, उन पर संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाएगा। श्री अरविंद भदौरिया के अनुसार राज्य सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करना है। गरीबों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता में है। शिवराज सरकार इसी दिशा में आगे काम कर रही है.. श्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश की घोषणा की है.। रानी पद्मावती का स्मारक बनाया जा रहा है । साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की है कि रानी पद्मावती को लेकर जो फिल्म सामने आई थी.. उस दौरान प्रदर्शन को लेकर जो प्रकरण दर्ज किए गए थे उन्हें भी वापस लिया जाएगा॥ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सभी जाति वर्ग धर्म के कल्याण के लिए ही काम करते हैं और उसके लिए कटिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button