ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट में बढ़ोतरी

मुंबई । चीन जापान हांगकांग और दक्षिण कोरिया से मुंबई आने वाले नागरिकों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है और पिछले कुछ दिनों में मुंबई एयरपोर्ट पर टेस्ट में बढ़ोतरी हुई है. बताया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर हर रोज 600 से ज्यादा यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। इससे विदेश से आने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्ट बढ़ गई है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक इस साल एक जनवरी से देश के हर एयरपोर्ट पर चीन जापान हांगकांग दक्षिण कोरिया थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है. इसलिए इस देश से आने वाले हर नागरिक का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर उतरने वाले दो फीसदी यात्रियों की सेल्फ टेस्टिंग भी की जा रही है. इसके चलते एक जनवरी से मुंबई एयरपोर्ट पर होने वाले टेस्ट की संख्या में इजाफा हुआ है. एक जनवरी से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर 300 से 400 यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच की गई थी। लेकिन चीन जापान हांगकांग और दक्षिण कोरिया थाईलैंड और सिंगापुर जैसे छह देशों से आने वाले यात्रियों की जांच के आदेश के चलते फिलहाल मुंबई हवाईअड्डे पर 550 से 600 जांच की जा रही है. वहीं टेस्ट बढ़ने के बावजूद राहत की स्थिति है क्योंकि कोरोना के मरीज मिलने की दर शून्य है. राज्य के हवाईअड्डों पर उतरने वाले यात्रियों में अब तक केवल चार यात्री ही कोरोना वायरस से प्रभावित पाए गए हैं.

Related Articles

Back to top button