ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

तंत्र-मंत्र के चक्कर में तां‎त्रिक ने नाबालिग से किया रेप

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक शर्मनाक एवं अक्षम्य मामला सामने आया जहां एक तां‎त्रिक ने घिनौनी हरकत की है। तां‎त्रिक ने भूत-प्रेत का साया दूर करने के नाम पर एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप करके घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है ‎कि नाबालिग लड़की कई सालों से बीमार थी। इसी का फायदा उठाकर तांत्रिक ने किशोरी के साथ रेप किया। पीड़ित के पिता के तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करके जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी छोटी बेटी को 3 साल से मिर्गी की बीमारी है। इसके लिए वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा था लेकिन कोई सेहत में सुधार नही हो रहा था। 21 दिसंबर को वह अपने बड़ी बेटी के घर गया हुआ था। 24 दिसंबर को उसके दूर का रिश्तेदार अशोक कुमार उर्फ लाली तांत्रिक आया और उसने बताया कि तुम्हारी बेटी के ऊपर भूत-प्रेत का साया है जो वह तांत्रिक क्रियाओं से दूर कर सकता है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि झाड़-फूंक कर बेटी की बीमारी दूर करने का दावा करते हुए वह उसे घर से दूर सुनसान जगह पर लेकर चला गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी रोती हुई आई और उसने अपनी मां से आपबीती सुनाई तो उसे सुनकर मां सन्न रह गई। बेटी ने बताया कि उसके साथ तांत्रिक बाबा ने रेप किया है।

Related Articles

Back to top button