ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

ऑस्ट्रेलिया में दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या 

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत की जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि हिंसा शाम करीब पौने पांच बजे हुई जब चार अधिकारी क्वींसलैंड राज्य में एक दूरस्थ संपत्ति पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो हमलावरों ने वाईंबिला में ग्रामीण इलाके में पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी गोली लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक अन्य अधिकारी को गोली लग गई जबकि एक अन्य अधिकारी वहां से जान बचाकर निकलने में सफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विशेष पुलिस अधिकारियों और हवाई बल को सहायता के लिए बुलाकर घटनास्थल की घेराबंदी की गई।

इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद पुलिस के साथ एक अन्य मुठभेड़ में दो पुरुषों तथा एक महिला की मौत हो गई। दुर्भाग्य से हाल में किसी एक घटना में हताहत हुए यह सबसे अधिक लोग हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा वाईंबिला में भयानक दृश्य।

Related Articles

Back to top button