ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

YSR कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, मस्क की तस्वीर के साथ किए गए क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े पोस्ट्स

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार को हैक कर लिया गया। हैकरों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर ‘बोरेड एप यॉट क्लब’ (बीएवाईसी) की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो क्रिप्टोकरेंसी बाजार में व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘नॉन फंजिबल टोकन’ (एनएफटी) हैं। इसके अलावा कुछ पोस्ट्स में ट्विटर प्रमुख एलन मस्क की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया।

वेबसाइट के हैक होने की पुष्टि करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्य डिजिटल निदेशक देवेंद्र रेड्डी गुररामपति ने कहा कि वे ट्विटर अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ट्विटर को शिकायत की है और वे इस पर काम कर रहे हैं। इसके जल्द ही हल होने की उम्मीद है।” इससे पहले, एक अक्टूबर को तेलुगु देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

Related Articles

Back to top button