ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर सिरफिरे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।

ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में बीती देर रात डेढ़ दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है, जिसमें बाईक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। हालांकि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है। बदमाशों द्वारा फोड़े गए वाहन बदमाशों द्वारा फोड़े गए वाहन पहले भी हो चुकी है घटना घटना थाटीपुर थाना अंतर्गत सुरेश नगर और गल्ला कोठार इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित वाहन मालिकों का कहना है कि बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात बाईक सवार दो बदमाशों ने सरिए से वारदात कारीट की है। उन्होंने बताया है कि अज्ञात आरोपियों ने महज 45 मिनिट में एक के बाद एक डेढ़ दर्जन चार पहिया वाहनों को निशाना बनाते हुए उनके कांच तोड़ दिए हैं। कार मालिक नारायण श्रीवास्तव और शिवम गौतम का कहना है कि पिछले माह भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें चार पांच कारों के कांच अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिए थे। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ितों ने पुलिस को CCTV फुटेज उपलब्ध कराए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। CCTV फुटेज में तस्वीरें स्पष्ट नहीं हैं। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए मुखबिरों का सहयोग ले रही है। फिलहाल पुलिस ने बाईक सवार अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button