ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

12 दिसंबर को बड़े जहाज का ट्रायल; 18 सीटों के डोर्नियर जहाज में सवार होंगे डिप्टी CM

चंडीगढ़: ट्रायल के लिए प्रयोग होने वाले 18 सीटों के डोर्नियर जहाज में डिप्टी सीएम के साथ एविएशन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।एविएशन के क्षेत्र में हरियाणा बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम पूरा हो गया है। 12 दिसंबर को इस रनवे पर बड़े जहाज का ट्रायल होगा। खुद डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला 18 सीटों वाले डोर्नियर जहाज पर सवार होकर रनवे का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।दूसरे राज्यों से शुरू होंगी उड़ानेंडिप्टी सीएम ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से हिसार में उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। अब हिसार एयरपोर्ट से अन्य राज्यों से हवाई सेवाएं शुरू करने की दिशा में तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे हो, इसके लिए वे समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं।डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे हो, इसके लिए वे समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं।3000 करोड़ की बनेगी कलस्टर योजनाउपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण के साथ हिसार में 3000 हेक्टेयर में केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने की योजना कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर दोनों सरकारों के ज्वाइंट वेंचर में स्थापित किया जाएगा। इस कदम से हिसार हरियाणा सबसे बड़े मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर के रूप में उभरेगा।

Related Articles

Back to top button