ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद दुकानदार व उसकी पत्नी व बेटे के साथ दर्जन भर युवकों ने की मारपीट ।

मुरैना के जौरा कस्बे में दर्जन भर लोग एक साथ आए और उन्होंने एक दुकानदार, उसकी पत्नी व लड़के के साथ मारपीट की। इस दौरान उन लोगों ने कट्‌टे से हवाई फायर भी किए। इस घटना के बाद पूरे कस्बे में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बता दें, कि जौरा कस्बे के पगारा रोड पर शराब व भांग का ठेका है। उसी के पास राजेन्द्र राठौर की किराने की दुकान है। दोपहर के लगभग 3 बजे के समय दर्जन भर लोग बगल की दुकान से गांजा लेने पहुंचे तथा उसी दौरान उन्होंने उसकी दुकान में तोड़-फोड़ शुरु कर दी। जब मौके पर माजूद दुकानदार राजेन्द्र व उसकी पत्नी शशि राठौर व लड़के अंकित व अमित ने उन लोगों को रोका तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने कमर से कट्‌टे निकालकर हवाई फायर कर दिए। फायर की आवाज सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए। दुकानदार व उसका परिवार दुकानदार व उसका परिवार दारू पीने से रोकने पर बढ़ा विवाद इस घटना के पीछे मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि वे लोग गुरुवार के दिन वहां शराब पी रहे थे। इस पर दुकानदार राजेन्द्र व उसके लड़कों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्हें शराब पीने से रोका था। इस बात से वह लोग नाराज हो गए और उन्होंने दूसरे दिन आज आकर उन लोगों के साथ मारपीट कर दी व उनकी दुकान का सारा सामान सड़क पर फैंक दिया। दुकानदार के बेटे की पीठपर मारपीट के निशान दुकानदार के बेटे की पीठपर मारपीट के निशान आधा घंटे चला ड्रामा नहीं आई पुलिस इस मामले में सबसे खास बात यह है कि दिन में दर्जन भर लोग मारपीट व लूटपाट करते रहे। उन लोगों के मुताबिक लूटपाट करने वाले उसकी दुकान में रखे पांच हजार रुपए भी लूट कर ले गए लेकिन पुलिस नहीं आई। यह सब दोपहर में हुआ और इस दौरान वहां भीड़ लगी रही लेकिन पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button