ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

किराए के मकान में सीढ़ियों पर मिला शव; हाथ में सिरिंज का निशान

चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खात्मे के लिए सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। युवा इस दलदल में धंस कर अपनी जान गंवा रहे हैं। एक ताजा घटना में मूलरुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 33 वर्षीय व्यक्ति की ड्रग ओवरडोज से जान चली गई है। जीकरपुर में पटियाला रोड पर बने एक ढाबे के पास यह व्यक्ति एक शॉप के ऊपर दूसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहता था।मृतक के हाथ पर सिरिंज के काफी निशान मिले हैं। वहीं वह शराब पीने का भी आदी था। मृतक का एक वर्ष का बच्चा भी है। वह बेरोजगार चल रहा था। उसकी पहचान नवीन सिसोदिया के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह मंडी जिले के गांव डिडोर नहरा का रहने वाला था। उसकी लाश यहां जीरकपुर में किराए के घर में सीढ़ियों पर मिली। वह औंधे मुंह गिरा हुआ था। उसे इस हालत में देख तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाया मगर उसकी मौत हो चुकी थी।जीरकपुर थाना पुलिस के मुताबिक वह शादीशुदा था और नशे की लत के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ गई थी। जानकारी के मुताबिक मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम मृतक की लाश डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाई गई थी। वहीं उसके परिवार को सूचना दे दी गई थी। आज पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button