ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का फैसला 15 साल पुराने सभी वाहन पर रोक

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहनों को सड़कों से हटा दिया जाएगा। इन वाहनों को खत्म करने के लिए हर जिले में एक इकाई स्थापित की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही इस निर्णय से राज्य पर्यावरण को भी मदद मिलेगी। नितिन गडकरी ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे बहुत जल्द पर्यावरण के अनुकूल और साहसिक फैसला लेने जा रहे हैं। इसके तहत 15 साल पुराने सभी वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में न केवल केंद्र सरकार, बल्कि हर राज्य को निर्देश दिया गया है। सरकारी संस्थानों में उपयोग किए जाने वाले 15 साल पुराने वाहन ट्रक, बस या कार को सड़कों पर चलने नहीं दिया जाएगा। गडकरी ने कहा कि सरकारी वाहनों को कबाड़ में डालने के लिए हर जिले में एक इकाई स्थापित की जाएगी। इसलिए उन जिलों में रोजगार का सृजन होगा। इस फैसले से बढ़े हुए प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है। फिलहाल यह फैसला सरकारी वाहनों के लिए ही लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button