ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

भड़के MP राव इंद्रजीत; CM से पूछा- कब बनेगी डिफेंस यूनिवर्सिटी, खेड़की दौला टोल भी नहीं हटा

चंडीगढ़: गुरुग्राम में हुई BJP संसदीय दल की मीटिंग में सीएम को शॉल देकर सम्मानित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़।हरियाणा BJP संसदीय दल की मीटिंग में MP राव इंद्रजीत सिंह CM मनोहर लाल पर भड़क गए। उन्होंने स्टेट इंचार्ज बिप्लब देब की मौजूदगी में CM से पूछा कि वादे के बाद भी गुरुग्राम में अभी तक डिफेंस यूनिवर्सिटी नहीं बनी है। न ही खेड़की दौला से टोल प्लाजा को हटाया गया है। हालांकि CM ने उन्हे आश्वासन दिया कि जल्द ही यह काम पूरे हो जाएंगे।शीतकालीन सत्र के लिए हुई बैठकसंसद के शीतकालीन सत्र में राज्य के मुद्दों को उठाने के लिए हरियाणा भाजपा ने यह मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में तय किया गया कि संसद के दोनों सदनों में हरियाणा के मुद्दों को उठाया जाएगा। सांसदों को स्टेट इंचार्ज बिप्लब ने मुद्दे भी आवंटित किए।मीटिंग से पहले पूजन करते CM मनोहर लाल।BJP ने यह रणनीति बनाईदोनों सदनों में हरियाणा के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पार्टी ने एक खास रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत लोकसभा और राज्यसभा में मुद्दों को उठाया जाएगा। लोकसभा में हरियाणा के सांसदों के द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों को राज्यसभा में MP पूरा समर्थन करेंगे। इसके लिए राज्यसभा सांसदों को जिम्मेदारी दी गई।DP वत्स उठाएंगे डिफेंस के मुद्देराज्यसभा सांसद DP वत्स को डिफेंस और मेडिकल के मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। राव इंद्रजीत को सांसद निधि और सुनीता दुग्गल व कृष्ण लाल पंवार को SC-ST के मुद्दों को उठाने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही यह भी कहा गया है कि सांसद मुद्दों को शालीनता पूर्वक उठाएंगे।मीटिंग में CM के पहुंचने पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।2 घंटे मीटिंग में हुई चर्चालगभग 2 घंटे चली बैठक में BJP नेताओं ने पार्टी की आगामी नगर निगम व 2024 विधानसभा व लोकसभा चुनाव से संबंधित रणनीति पर मंथन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एक छोटी टोली की बैठक भी रखी गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और संगठन मंत्री ने संसदीय बोर्ड की बैठक में रखे जाने वाले कुछ बिंदुओं पर पहले ही चर्चा की।

Related Articles

Back to top button