ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज सुबह निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्ण घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे। बता दें कि कुछ ही महीनों पहले महेश बाबू की माता का भी निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के अस्पताल कॉन्टिनेंटल के डॉक्टरों का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया है कि कृष्णा घट्टामनेनी को कल दिल का दौरा पड़ा था।

कृष्ण घट्टामनेनी को अस्पताल ले जाने के बाद तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया गया था। फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा घट्टामनेनी के योगदान को याद किया जाएगा। बीते दो महीने पहले महेश बाबू की माता जी का निधन हो गया था। उनके गम से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब महेश बाबू के पिता चल बसे। अभिनेता के लिए ये किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। पिता के निधन के बाद से महेश बाबू बुरी तरह टूट गए हैं।

Related Articles

Back to top button