ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

घर के तहखाने में बन रहा था मौत का सामान, 6 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट एसओजी और पुलिस की टीम ने एक घर में दबिश कर तहखाने में चलाई जा रही तमंचे-पिस्टल बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं गिरोह में शामिल पांच आरोपी फरार हो गए। मौके से पुलिस को .32 बोर की चार पिस्टल, 8 तमंचा समेत 30 अधबनी पिस्टल बरामद की हैं।

ये मामला लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद का है। पुलिस लाइन एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी क्राइम अनित कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस्लामाबाद गोलाकुआं रिक्शा रोड पर युसुफ के मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। रविवार को पुलिस टीम ने एसओजी के साथ मिलकर दबिश कर मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भारी मात्रा में पिस्टल और तमंचे बरामद हुए।

2 हजार में बेचे जा रहे थे तमंचे

हथियार तस्कर पिस्टल बनाने में माहिर थे। वह .32 बोर की पिस्टल और तमंचे बनाते थे। पिस्टल को आरोपी 20 हजार रुपये और तमंचे को दो हजार रुपये में बेचते थे। निकाय चुनाव के कारण उन्हें हथियारों की डिमांड ज्यादा बढ़ गई थी।

Related Articles

Back to top button