ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

डीजल चोरों और त्रिपुरा राइफल्स के जवानों के बीच संघर्ष; गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

कोरबा: कोरबा जिले में SECL की मेगा परियोजना कुसमुंडा खदान में गुरुवार को त्रिपुरा राइफल्स के जवानों और डीजल चोरों के बीच झड़प हो गई। जवानों ने जब डीजल चोरों को रोकना चाहा, तो आरोपियों ने हमला कर दिया और जमकर पथराव भी किया। इधर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चोरों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।SECL की खदानों में डीजल चोर का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। त्रिपुरा राइफल्स के जवानों को खदानों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उनका सामना डीजल चोरों से हो गया। साइलो के पास जवानों और चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने जवानों पर हमला कर दिया। चोरों ने जमकर पथराव किया। जिसके बाद जवानों ने भी आरोपियों पर जवाबी कार्रवाई की। हालांकि मौका देखकर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।डीजल चोरों के वाहन को किया गया जब्त।डीजल चोर वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पीछे कुसमुंडा खदान में बोलेरो कैम्पर वाहन लेकर घुस आए थे। खदान के अंदर आरोपी कैंपर वाहन से डीजल चोरी करने की कोशिश कर रहे थे कि तभी त्रिपुरा राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम वहां आ गई और दोनों के बीच संघर्ष हुआ। आरोपी तो भागने में सफल रहे, लेकिन जवानों ने अपना पूरा गुस्सा उनकी गाड़ी पर निकाला। उसमें तोड़फोड़ करते हुए जवानों ने उसका एक चक्का भी निकाल दिया।कुसमुंडा थाना पुलिस जांच में जुटीइधर घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चोर जिस गाड़ी से आए थे, उसे जब्त कर लिया गया है। ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डीजल चोरों ने सुरक्षाबलों को कुचलने की कोशिश की थी। जिस पर बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि डीजल चोरों को रोकने में SECL प्रबंधन, CISF, त्रिपुरा राइफल्स और स्थानीय पुलिस असफल साबित हुई है।

Related Articles

Back to top button