ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भोपाल में गैस रिसाव 1984 गैस काण्ड की यादें ताजा कई परिवार अस्पताल में भर्ती

भोपाल में बुधवार रात कुछ देर के लिए 1984 के गैसकांड की यादें ताजा हो गईं। नगर निगम के वाटर फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस रिसी तो लोगों की सांसें फूलने लगीं। उनको आंखों में असहनीय जलन होनी लगी। खौफजदा लोग घर छोड़कर भागने लगे। भोपाल में क्लोरीन गैस रिसने से लोगों की रात खौफ में कटी। मदर इंडिया कॉलोनी ​​में ​नाले के किनारे रहने वाले 70 से ज्यादा परिवारों को शिफ्ट करना पड़ा। ज्यादातर लोग आज सुबह घरों को लौटे। खाली घरों में चोरी न हो जाए, इसलिए बुधवार को रातभर पुलिस तैनात रही। इलाके में ड्यूटी कर रहे शाहजहांनाबाद TI सौरभ पांडे की तबीयत रात में बिगड़ गई। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर 10 से ज्यादा लोगों को हमीदिया में भर्ती कराया गया है। क्लोरीन गैस सिलेंडर से लीक हुई। पहले इसके टैंक से रिसने की बात सामने आई थी। गैस हवा में न फैले, इसलिए सिलेंडर को पानी में डाला गया। यही पानी बस्ती में नाले के जरिए पहुंच गया और गंभीर हालात बन गए। सबसे पहले जानते हैं, क्या है पूरा मामला मदर इंडिया कॉलोनी में बुधवार रात क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। बस्ती में रहने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। महिला समेत 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, कलेक्टर अविनाश लवानिया, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी मौके पर पहुंचे। कुछ घंटे बाद प्रभावितों की संख्या बढ़कर 10 के पार पहुंच गई। शाहजहांनाबाद TI सौरभ पांडे समेत अन्य पुलिसकर्मी भी गैस की चपेट में आ गए और उन्हें राजा भोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सभी को सांस लेने की तकलीफ हो रही थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button