ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

विक्की ने कटरीना को दिया निक नेम ‘पैनिक बटन’

सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर से कटरीना कैफ स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। वह जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। 4 नवंबर को ‘फोन भूत’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और उससे पहले कटरीना अपनी फिल्म के प्रमोशंस में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म पर तो बात की है, लेकिन साथ ही विक्की कौशल के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी उन्होंने कई राज खोले। इतना ही नहीं कैट ने ये भी बताया कि प्यार से उन्हें विक्की कौशल ने एक निकनेम दिया है।

‘फोन भूत’ एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने हाल ही में फिल्म कम्पैनियन को दिए गए एक इंटरव्यू में विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशन और लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि दोनों में से कौन ज्यादा शांत और कौन ज्यादा जल्दबाजी में रहने वाला इंसान है। कटरीना ने कहा कि वह और विक्की दोनों एक-दूसरे के बिलकुल अपोजिट हैं। जहां एक तरफ विक्की काफी शांत स्वभाव के हैं, तो वहीं कटरीना कैफ को हर काम निपटानी की जल्दी रहती है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि विक्की कौशल ने प्यार से उनका नाम ‘पैनिक बटन’ ही रख दिया है, क्योंकि वह बहुत जल्दी पैनिक हो जाती हैं।

Related Articles

Back to top button