ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

तिब्बत में पर्यटन का तेज विकास

बीजिंग| तिब्बत चीन के पांच अल्पसंख्यक जातीय स्वायत्त प्रदेशों में से एक है, जो छिंगहाई-तिब्बत पठार पर स्थित है। तिब्बत में समुद्र की सतह से औसत ऊंचाई बहुत अधिक है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी चुमुलामा चोटी तिब्बत की तिंगरी काउंटी में स्थित है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद तिब्बत ने दुनिया में मुख्य पर्यटन गंतव्य क्षेत्र बनाने के लक्ष्य से पर्यटन उद्योग का उच्च गुणवत्ता वाला विकास किया। वर्ष 2012 से 2021 तक तिब्बत में 25 करोड़ 83 लाख 68 हजार से अधिक पर्यटकों ने यात्रा की और पर्यटन आय 3 खरब 34 अरब 54 करोड़ 40 लाख युआन रही। तिब्बत के आर्थिक विकास में पर्यटन उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

वर्ष 2022 से तिब्बत के पर्यटन विकास ब्यूरो ने पर्यटन और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाए और कई पर्यटन लाइन लांच किए। इससे तिब्बत के पर्यटन बाजार का सुव्यवस्थित और सतत विकास कायम रहा।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में 1 करोड़ 71 लाख 74 हजार यात्रियों ने तिब्बत का दौरा किया, जिसमें विदेशी यात्रियों की संख्या 5,126 है। इस दौरान 17 अरब 65 करोड़ 20 लाख युआन की पर्यटन आय मिली।

हाल के वर्षो में पर्यटन के सहारे संबंधित व्यवसायों का भी तेज विकास हुआ। तिब्बत ने साफ पानी व हरे-भरे पहाड़, बर्फ के पहाड़ व घास के मैदान और स्थानीय संस्कृति आदि विशेष संसाधनों की श्रेष्ठता पर निर्भर रहते हुए ग्रामीण पर्यटन का विकास किया। इससे स्थानीय लोगों को ठोस फायदा मिला।

वर्ष 2021 के अंत तक तिब्बत में ग्रामीण पर्यटन की आय 1 अरब 58 करोड़ 70 लाख युआन रही, जिससे 64,500 किसानों और चरवाहों को रोजगार मिला। 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पर्यटन उद्योग के सहारे तिब्बत में 75 हजार लोग गरीबी से बाहर निकले, उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री और आवास व खानपान उद्योग का भी तेज विकास हुआ। पर्यटन उद्योग से बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में गति दी गई।

पिछले दस सालों में तिब्बत ने पर्यटन, संस्कृति और इंटरनेट को मिश्रित तौर पर विकास किया। श्येतुन उत्सव, घुड़दौड़ त्योहार, चुमुलामा चोटी पर्यटन व संस्कृति उत्सव और न्यिंगची पीच ब्लॉसम फेस्टिवल आदि स्थानीय विशेषता व जातीय रीति-रिवाज वाले कार्यक्रमों से तिब्बत में पर्यटन उद्योग का तेज विकास कायम रहा। तिब्बत दुनिया में मुख्य पर्यटन गंतव्य क्षेत्र बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button